Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 (21:43 IST)
Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 (21:48 IST)
झांसी में लुटेरों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडरों से लदे एक ट्रक को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। जानकारी के मुताबिक ट्रक में कुल 524 भरे हुए रसोई गैस सिलेंडर लदे थे। बाजार में इन सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से भरे हुए ट्रक को गायब कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
खाली ट्रक मिला, माल गायब
वारदात के कुछ दिनों बाद पुलिस को सफलता तो मिली, लेकिन वह आधी-अधूरी थी। हाईवे के किनारे ट्रक लावारिस हालत में खड़ा पाया गया। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की, तो उसमें एक भी सिलेंडर मौजूद नहीं था। सभी 524 सिलेंडर गायब थे, जिससे यह साफ है कि बदमाशों ने किसी सुरक्षित स्थान पर माल को अनलोड करने के बाद ट्रक को सड़क किनारे छोड़ दिया। Edited by : Sudhir Sharma