Publish Date: Thu, 28 May 2026 (11:20 IST)
Updated Date: Thu, 28 May 2026 (11:34 IST)
Karnataka Politics : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि आलाकमान ने उन्हें इस्तीफा देने को कहा है। वे आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलकर पद से इस्तीफा दे देंगे। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
राज्यपाल थावरचंद गेहलोत इस समय मुंबई में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्यपाल की अनुपस्थिति में गुरुवार दोपहर 3 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप सकते हैं।
इससे पहले कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मिटिंग की। इसके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं ने एक दूसरे को लगे लगा। तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
ब्रेकफास्ट मिटिंग से पहले परमेश्वर ने दिया बड़ा बयान
कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है और इस्तीफा देने से पहले वे सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें (सिद्धारमैया को) दिल्ली में किसी पद की पेशकश की गई है या नहीं, यह हाई कमान पर निर्भर करता है।
क्या बोले विपक्ष के नेता अशोक
इस बीच विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कर्नाटक में जारी घटनाक्रम पर चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की जनता वहां हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर कथित 'सत्ता-साझाकरण व्यवस्था' को पूरी तरह से राजनीतिक तमाशा बताया और आरोप लगाया कि इस आंतरिक कलह ने प्रशासन को पंगु बना दिया है और देश के समक्ष कर्नाटक की छवि को धूमिल किया है।
गौरतलब है कि 2023 में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से पार्टी नेतृत्व कई बार दोनों नेताओं के बीच मतभेद सुलझाने के लिए हस्तक्षेप कर चुका है। डीके शिवकुमार समर्थक लगातार दावा करते रहे हैं कि सरकार गठन के समय ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला तय हुआ था, हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने कभी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें