Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खंडेलवाल वैश्य धाम 'जागरण भारत रथ यात्रा' के तीसरे चरण का भव्य आगाज, अलवर और राजगढ़ में स्वागत

Advertiesment
Khandelwal Vaishya Dham
खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खंडेला (सीकर, राजस्थान) में नवनिर्मित तीर्थस्थान खण्डेलवाल वैश्य धाम के प्रति समाज में जागरूकता लाने हेतु आयोजित 'जागरण भारत रथ यात्रा' के तीसरे चरण का शुभारंभ धूमधाम से हुआ।  यात्रा का आगाज 15 अप्रैल, 2026 को खंडेला धाम स्थित गणेश मंदिर से हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व धाम के संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष आरसी गुप्ता (झालाणी) और महामंत्री रमेशचन्द्र खण्डेलवाल (जोधपुर) कर रहे हैं।
 
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गंगटोक (सिक्किम) से फोन पर धाम के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इस यात्रा को समाज के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज को एकजुट करने और अपनी विरासत से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
 
चौमू में स्वागत : अपने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए यह यात्रा 16 अप्रैल को चोमू खंडेलवाल धर्मशाला पहुंची। समाज के पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने रथ का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविन्द झालानी, मंत्री वीरेंद्र खंडेलवाल, संयुक्त मंत्री रमेश डगायच, कोषाध्यक्ष नवीन कासलीवाल, संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, मूलचंद दुसाद, कैलाश सेठी, महेंद्र तंबोलिया, पूर्व अध्यक्ष जुगल डगायच सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
 
रथ की विशेषताएं : रथ में समाज के 72 गोत्रों की सभी 37 कुलदेवी माताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। भगवान गणेश, शिव, हनुमान, कालभैरव, गंगा माता, सरस्वती माता के साथ समाज के पूज्य संत सुंदरदास जी एवं बलरामदास जी महाराज के विग्रह भी रथ में सुशोभित हैं चोमू में सभी प्रतिमाओं की सामूहिक आरती की गई और भोग लगाया गया।
webdunia
अलवर में भव्य स्वागत : खंडेलवाल वेश्य धाम जागरण रथ यात्रा का अलवर पहुंचे पर भव्य स्वागत किया गया। आगंतुक अतिथियों का समाज के लोगों की और से गर्म जोशी के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खंडेला धाम के संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी - पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष आर सी गुप्ता (झालाणी) एवं महामंत्री - रमेशचन्द्र खण्डेलवाल, जोधपुर,गोविन्द खारवाल, गिर्राज केदावत, अनिल लोहिया,सुभाष घिया, रजनी कांत गुप्ता, रंजना गुप्ता, राजरानी गुप्ता, रानी खंडेलवाल, अदिति गुप्ता, अनिल तमोलिया, सुभाष ताम्बी, संजय खंडेलवाल, प्रेम खंडेलवाल सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद थे। खंडेलवाल सेवा समिति के अलवर के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि इस दोरान एक एक लाख रुपए के सहयोग से सात नए ट्रस्ट सदस्यों का मनोनयन किया गया।
webdunia
राजगढ़ में भी यात्रा का स्वागत : खंडेलवाल समाज राजगढ़ के तत्वावधान में रथयात्रा का राजगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर खंडेला धाम के पदाधिकारी एवं आगंतुक सदस्यों ने यात्रा के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। राजगढ़ खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश रावत, कोषाध्यक्ष दीपक पबुवाल, महामंत्री मनीष एडवोकेट, सुरेश कायथवाल, भगवान सहाय, कमलेश मामोडीया, गिरिराज बटवाडा, लोकेश रावत, आशा ताम्बी, कामिनी रावत, प्रेमलता मामोडीया सहित समाज बंधुओं ने अपनी भागीदारी निभाई। 
 
इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी- अपनी कुलदेवी एवं विभिन्न गोत्रों की देवियों की विधि वत पूजा अर्चना कर महाआरती की! इसके साथ ही समाज के लोगों ने खंडेलवाल समाज के सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 संत सुंदरदासजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन