Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा, हिंडन नदी के पुल से गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत, 3 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Major road accident near Hindon River bridge on Meerut-Baghpat road

हिमा अग्रवाल

मेरठ (उप्र) , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (12:02 IST)
Meerut-Baghpat road accident : मेरठ-बागपत मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण एक कार पुल के पिलर से टकराकर नीचे नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और स्थानीय निवासी अजरूद्दीन की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मारुति इग्निस कार अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से टकराई और क्षतिग्रस्त अवस्था में हिंडन नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो पुलिसकर्मी और तीन स्थानीय लोग सवार थे। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल कौशल कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में स्थानीय निवासी अजरूद्दीन की भी जान चली गई, वहीं दो अन्य स्थानीय लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
ALSO READ: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 28 घायल
मेरठ के एसएसपी ने बताया कि यह दुर्घटना थाना जानी क्षेत्र के हिंडन पुल के पास सुबह करीब 4:15 बजे हुई। पुलिसकर्मी बागपत से एक जांच पूरी कर मेरठ लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलियाई हीरो अहमद से अस्पताल में मिले पीएम अल्बनीज, वायरल हुआ वीडियो