Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल

Advertiesment
Major Road Accident on Kanpur-Prayagraj Highway in Kaushambi District
Kaushambi Road Accident Case : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना के डोरमा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।
 

मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना के डोरमा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप वाहन में सवार थे 25 लोग 

सूचना मिलते ही, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पिकअप वाहन में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री फतेहपुर जिले के मालवां क्षेत्र में स्थित बरोखर गांव के निवासी थे। वे रामनवमी के अवसर पर एक बच्चे का मुंडन समारोह करवाने के लिए प्रयागराज गए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में हुए इस दर्दनाक पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पुलिस-प्रशासन द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए