Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मथुरा में गौ-रक्षक “फरसा वाले बाबा” की मौत से बवाल, तस्करों का पीछा करते समय कुचले जाने का आरोप

Advertiesment
mathura protest on farsa wale baba death
मथुरा में एक गौ रक्षा के लिए समर्पित शख्स की आज सुबह जान चली गई। इस गौरक्षा करने वाले शख्स की हत्या उस समय हुई जब वह एक ट्रक का मोटर साइकिल से पीछा कर रहे थे। ब्रज क्षेत्र के चर्चित गौ-रक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की कथित तौर पर गौ-तस्करों द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। ALSO READ: कानपुर में नगर निगम ने शिक्षा विभाग के दफ्तर पर लगाई सील, मचा हड़कंप
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना कोसी कलां थाना क्षेत्र की कोटवन चौकी के अंतर्गत नवीपुर गांव में शनिवार तड़के लगभग 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर गौ-तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें वाहन से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

इलाके में शोक की लहर, सड़क पर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया माहौल और इलाके में शोक की लहर फैल गई है। गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या है, समाचार गौरक्षक प्रेमियों को मिला तो वह सड़क पर उतर आयें और विरोध किया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश लगातार छापेमारी कर रही है।
 
इसी बीच घटना से आक्रोशित कुछ गौ-रक्षकों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली-आगरा हाईवे पर एकत्रित हो गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी सूचना है, जिसमें पथराव की घटनाएं सामने आईं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है, वही विरोध प्रदर्शन के बीच से पथराव भी हुआ हे, जिसमें पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है और कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए है। पुलिस के आलाधिकारी मौके लोगों को शांत करने का प्रयास जारी है और वहीं उपद्रव करने वालों की पहचान का प्रयास कर रहें है।
 
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर में नगर निगम ने शिक्षा विभाग के दफ्तर पर लगाई सील, मचा हड़कंप