Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mauni Amavasya पर माघ मेले में आस्था का जनसैलाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्नान से इनकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mauni Amavasya Magh Mela

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

प्रयागराज , रविवार, 18 जनवरी 2026 (13:40 IST)
रविवार को मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। माघ मेले में संगम तट पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे तक प्रयागराज में 1 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
प्रयागराज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो चुका है। सभी 12 बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिए हैं। लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं। कल डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया है और बड़ी संख्या में लोग आज स्नान करने के लिए आ रहे हैं।  

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पुलिस से बहस

मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को पुलिस ने संगम तट पर जाने से रोक दिया जिससे मेला क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। शंकराचार्य के काफिले को रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, और देखते ही देखते समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई। 
पुलिस प्रशासन के मुताबिक मौनी अमावस्या के दिन मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया था। इसके कारण किसी भी वीआईपी मूवमेंट और बड़े काफिले या वाहन को मेला क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लेकिन शंकराचार्य अपने काफिले के साथ संगम तट जाने लगे जिसके बाद प्रशासन ने उनके काफिले को बीच में ही रोक दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से इंकार कर दिया। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्शदीप की वापसी, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)