Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या वायरल गर्ल को सीरिया भेज रहा है फरमान, भाजपा नेता के दावे से हड़कंप

Advertiesment
Monalisa Bhosle news
प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल की केरल के फरहान से शादी पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच भाजपा नेता और दिल्ली की अधिवक्ता नाजिया इलाही ने दावा किया कि वायरल गर्ल को सीरिया भेजने की तैयारी की जा रही है। उनका पासपोर्ट भी बनवा लिया गया है।
 
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ दिल्ली से खरगोन पहुंचीं नाजिया ने कहा कि यह शादी कानूनी रूप से अमान्य है। वायरल गर्ल के परिवार ने भी इस शादी का खुलकर विरोध किया है। इस्लाम भी इसे स्वीकार नहीं करता। हम लव जेहाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित अनहोनी से पहले उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सरकार से मदद मांगी जाएगी।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा का 'लव जिहाद' का दावा

इस शादी ने तब एक नया मोड़ ले लिया जब वायरल गर्ल को लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा। सनोज मिश्रा ने दावा किया कि वायरल गर्ल 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बहकाया गया है और उनके मैनेजर ने दक्षिण भारत में उनका 'सौदा' कर दिया है। 

वायरल गर्ल की शादी से हिंदू संगठन भी नाराज

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे जल्द ही वायरल गर्ल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि परिवार से चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कुंभ से चर्चा में आई थी माला बेचने वाली वायरल गर्ल

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचने वाली वायरल गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद वह अचानक सुर्खियों में आ गई थीं और देशभर में लोग उन्हें पहचानने लगे थे। सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद उनका नाम कई कार्यक्रमों और चर्चाओं में सामने आया था।
 
गौरतलब है कि प्रयागराज महाकुंभ 'वायरल गर्ल' वायरल गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज भी की। बताया जा रहा है कि वायरल गर्ल और फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। वायरल गर्ल के पिता ने जबरन शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। कुछ लोग इसे वायरल गर्ल का निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP के डेयरी उत्पादों का निर्यात 10% बढ़ा, योगी सरकार की नीतियों से पशुपालकों की आय में बड़ा इजाफा