Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तरबूज से 4 लोगों की मौत मामले में 11 दिन बाद रहस्यमयी खुलासा

मुंबई का रहस्यमयी मामला : तरबूज में चूहे की दवा, परिवार के 4 सदस्यों की मौत ने मचाया हड़कंप

Advertiesment
Mumbai mystery
भिंडी बाजार इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में जिस तरबूज को मौत की वजह माना जा रहा था, अब उसी के सैंपल में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है।शुरुआती अटकलें तरबूज में जहरीले तत्व के कारण हुई मौत की थीं, लेकिन अब पुलिस ने इस रहस्य की परतें खोल दी हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को अब्दुल्ला डोकाडिया (44), उनकी पत्नी नसरीन (35), बेटी आयशा (16) और ज़ैनब (13) की मौत चूहे मारने वाली दवा जिंक फॉस्फाइट के सेवन से हुई थी। फॉरेंसिक जांच में शवों और तरबूज के सैंपल में जिंक फॉस्फाइट के स्पष्ट प्रमाण मिले। इसके अलावा, ब्लड टेस्ट में मॉर्फिन के निशान भी पाए गए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि यह किसी सुनियोजित ‘मास सुसाइड’ (सामूहिक आत्महत्या) का मामला हो सकता है। जांच में पता चला कि परिवार ने खाने की वस्तु में जानलेवा चूहे मारने वाली दवा मिलाई थी। 
अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या परिवार किसी बड़े कर्ज या मानसिक तनाव के दबाव में इस भयावह कदम पर मजबूर हुआ, या इसके पीछे कोई और रहस्य छुपा है। मुंबई की यह घटना रहस्यमयी और भयानक रह गई है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए चयनित अभ्यर्थी, बोले- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने बढ़ाया सरकार पर विश्वास