Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीतीश कुमार बने सांसद, बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा

Advertiesment
Nitish Kumar
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने कब्जा जमा लिया। इस चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। महागठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे। 
इसके कारण विपक्ष की रणनीति कमजोर पड़ गई और एनडीए को पूरी तरह से फायदा मिला। विधानसभा सचिव ख्याति सिंह की ओर से बताया गया कि एनडीए के उम्मीदवार नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार नौ अप्रैल को खाली हो रही सीटों को भरने के लिए निर्वाचित हो गए हैं। 
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि  मैं NDA की प्रचंड जीत के लिए पूरी NDA टीम को बधाई देता हूं। बिहार की इकाई ने एक प्रचंड जीत दी है। NDA ने एक बार फिर यह साबित किया है कि बिहार की जनता NDA के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार है। इस जीत का श्रेय पूरी बिहार टीम को जाता है। हम बिहार के विकास को अधिक गति देंगे।   
Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए नए नियम जारी, भक्तों के लिए बदले प्रवेश के दिशा-निर्देश