Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चौमूं में गौसेवा का नया अभियान शुरू, हर वार्ड से चारे की गाड़ियां होंगी रवाना

Advertiesment
Chaumu News
चौमूं। श्री श्याम सलोना सेवा समिति, चौमूं के तत्वावधान में चल रहे चारा संग्रह अभियान के अंतर्गत आज एक नई पहल की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों से क्रमबद्ध तरीके से चारे की गाड़ियां रवाना करने का संकल्प लिया गया।

अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 45 से की गई, जहां से चारे की गाड़ी बिलान्दापुर स्थित कृष्ण गौशाला के लिए रवाना की गई। समिति के मनीष गोयल एवं दिनेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि समिति द्वारा अब तक 24 गाड़ियां चारे की विभिन्न गौशालाओं में प्रदान की जा चुकी हैं।
 
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में इस अभियान को और विस्तार देते हुए कुल 51 गाड़ियां चौमूं के अलग-अलग वार्डों से रवाना की जाएंगी, जिससे जरूरतमंद गौशालाओं में चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
 
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिकों में सीएम गंगवाल, पार्षद मातादीन अग्रवाल, पूर्व पार्षद मनभरी देवी बुनकर, अनुराग शर्मा, पवन सैनी, महेश शेरावत, हजारीलाल शर्मा, राजेश चोपड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
समिति के मनीष गोयल एवं दिनेश अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग गौसेवा से जुड़ सकें और भविष्य में गायों के लिए चारे की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में मंडल के मुकेश खुटेटा, प्रकाश खंडेलवाल, विकास शर्मा, अमित कासलीवाल, सुरेंद्र यादव, निक्की जैन, बालासहाय बंगाली, आशीष बुनकर, सुरेंद्र सैनी, मनोज बागोरिया, अमित सैनी, लालचंद सैनी, विजय गंगवाल, जगदीश सैनी, किशोर जमालपुरिया, बाबूलाल गंगवाल सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खंडेलवाल समाज चौमू ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत सुंदरदास जी महाराज की जयंती




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya