Publish Date: Sat, 23 May 2026 (10:34 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2026 (10:42 IST)
Uttarakhand News in Hindi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को उत्तराखंड टूरिज्म द्वारा आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्यालु- हिम तेंदुआ शुभंकर का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में 900 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, शासकीय आवास पर उत्तराखंड टूरिज्म द्वारा आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान प्रतिभागियों के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्यालु- हिम तेंदुआ शुभंकर का अनावरण भी किया।
उन्होंने कहा कि देश के 27 राज्यों एवं 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों का इस आयोजन में पंजीकरण होना उत्तराखंड में बढ़ते एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, यह आयोजन राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज्म और खेल संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें