shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस

Advertiesment
bihar highcourt notice to 42 MLA in Bihar
Bihar News in Hindi : बिहार की सियासत में उस समय बवाल मच गया जब पटना हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इन पर चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप है।
 
अदालत ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर विधायकों से जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है।
 
जानकारी के अनुसार, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों पर नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छिपाने का आरोप लगाया।
 
नोटिस पाने वालों में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद का नाम भी उन विधायकों में शामिल हैं जिन्हें नोटिस मिला है। कोर्ट में दाखिल जवाब और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल