Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 (09:52 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 (11:09 IST)
क्या बोले खान सर?
खान सर ने मीडिया को बताया कि गार्ड के साथ मारपीट गई। उन्होंने बताया कि 2 दिन में कोचिंग को उड़ाने की धमकी दी। कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव भी हुआ। खान सर ने दावा किया कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई। गार्ड को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।
खान सर ने किस पर लगाएं आरोप
खान कोचिंग की ओर से लिखित शिकायत में ज्ञान बिंदु कोचिंग क्लासेस पर फायरिंग का आरोप लगाया। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग पक्ष ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोचिंग पर हमले से छात्र नाराज
घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
घटनास्थल पर पहुंचे SSP
गौरतलब है कि शहर के मुसल्लहपुर हाट इलाके स्थित खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें