Blast on railway track : पंजाब में फतेहगढ़ साहिब-सरहद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर दूर फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ। यह घटना रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब एक मालगाड़ी फ्रंट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले हुए इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। इस धमाके में मालगाड़ी के लोको पायलट को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ब्लास्ट से रेल इंजन के शीशे टूट गए। क्षतिग्रस्त रेल इंजन को अंबाला भेज दिया गया है। हादसे के बाद लुधियाना में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
डीजीपी लॉ ऑर्डर ने बताया की अलग अलग टीम मामले की जांच कर रही। धमाके में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया या नहीं। यह अभी कहना मुश्किल है। रेलवे लाइन पर हुए ब्लास्ट के बाद डॉग स्क्वाडड और बम स्क्वाड ने रेलवे लाइन तथा आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है।
स्पेशल DGP एस.एस. श्रीवास्तव ने कहा, 26 जनवरी के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर साल सही इंतज़ाम किए जाते हैं। इस बार इनपुट्स और एक छोटी सी घटना (फतेहगढ़ साहिब में) की वजह से पूरे इंतज़ाम किए गए हैं। चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सभी को अलर्ट किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta