Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रमेश चंद्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान के 'वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष' नियुक्त

Advertiesment
Ramesh Chandra Gupta Tunga Wala
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाला) को उनकी समाज सेवा और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए 'अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान' के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से वैश्य समाज और खंडेलवाल समाज में हर्ष की लहर है।
 
समाज बंधुओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज की एकता और सशक्तिकरण के प्रति गुप्ता की अटूट निष्ठा सर्वविदित है। उनका लंबा अनुभव, दूरदर्शिता और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता न केवल फेडरेशन के लिए, बल्कि पूरे वैश्य समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।
 
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल एवं गोपाल खंडेलवाल (मथुरा), कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, आजीवन संरक्षक हनुमान सहाय ओढ, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, राम निरंजन खुटेटा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोईया, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया, संयुक्त मंत्री नितिन खंडेलवाल (भरतपुर), पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत (दिल्ली) व नरेश खंडेलवाल, और 'सुमरूधरा सखी सहेली' की प्रमुख मधु खंडेलवाल समेत अन्य राज्यों के पदाधिकारियों ने भी गुप्ता की नियुक्ति पर बधाई दी है। 
 
तुंगावाला का अभिनंदन, 31 लाख रुपए का दान
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) के महासभा में 'आजीवन मुख्य संरक्षक' बनने पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा उनके निवास पर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने श्री गुप्ता का माल्यार्पण कर, शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया।
webdunia
इस गरिमामय कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता गुप्ता द्वारा समाज सेवा हेतु की गई दान की घोषणा रही। उन्होंने महासभा के महिला कल्याण कोष में 31 लाख रुपए देने का वचन दिया। अपने इसी संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष ही 5 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से तत्काल महासभा कोष में हस्तांतरित कर दी। गुप्ता द्वारा दान में दी गई राशि का उपयोग समाज के कल्याण में किया जाएगा। इस राशि से मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, जरूरतमंदों के लिए मेडिकल सहायता, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। 
 
अभिनंदन समारोह में मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षकगण हनुमान सहाय ओढ, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, उपप्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया एवं संयुक्त मंत्री (भरतपुर) नितिन खंडेलवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने श्री गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर तन-मन-धन के सहयोग और रचनात्मक कार्यों से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप मानेंगे पीएम मोदी की बात? एक साल सोना न खरीदने से कैसे बदल जाएगी भारत की किस्मत?