Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 (21:03 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 (21:09 IST)
अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया ने बताया कि श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री सुंदरदास जी महाराज की 430वीं जयंती राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) स्थित राष्ट्रीय युवा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने संत सुंदरदास जी द्वारा रचित 'ज्ञान समुद्र', 'साखी ग्रंथ', 'सवैया ग्रंथ', 'सुंदर पदावली', 'फुटकर काव्य' एवं 'लघु ग्रंथावली' का सामूहिक पाठन किया।
इस कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया, संरक्षक नंदकिशोर फरसोइया, संयुक्त मंत्री शंकर ताम्बी, पूर्व संरक्षक एवं राजनांदगांव वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेश तंबोलिया उपस्थित थे। इनके साथ ही उपाध्यक्ष प्रमोद कायथवाल, सचिव दिनेश दुसाद, राजनांदगांव महिला मंडल की अध्यक्ष व महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र जी शाहरा (जबलपुर) की पौत्री श्रीमती अलका फरसोइया, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती साधना फरसोइया, पंकज रावत, प्रियंक धोकरिया, अनुराग पितलिया, गोपाल भुकमारिया, शुभा भुकमारिया, प्रतीक फरसोइया एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।