Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सम्भल में सं‍दिग्ध महिला ATS हिरासत में, मोबाइल पर मिली गतिविधियां, पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क से संपर्क की आशंका

Advertiesment
Sambhal
उत्तरप्रदेश के सम्भल जिला एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि यहां कि एक महिला को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड टीम ने जासूसी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नखासा थाना क्षेत्र स्थित दीपा सराय इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाजियाबाद से आई एटीएस की टीम ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। महिला पर पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है।
 
सूत्रों के मुताबिक एटीएस टीम को महिला के मोबाइल फोन की जांच के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ संवेदनशील और रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो मिलने के संकेत मिले हैं। वहीं इसके अलावा कुछ विदेशी नंबरों के साथ चैटिंग भी सामने आने की बात कही जा रही है। इन तथ्यों के आधार पर एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए महिला को आगे की पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले जाया।
 
एटीएस के हिरासत में आई महिला का नाम इरम है। उसकी शादी 9 मई 2024 को दीपा सराय निवासी फैजान पुत्र स्वर्गीय इकराम के साथ हुई थी, जो पेशे से ट्रक चालक था। महिला मूल रूप से एंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर सिसौना गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दंपति का लगभग नौ महीने का एक बेटा भी है, जिसका नाम यूसुफ बताया गया है।
 

परिवार ने कहा – सिर्फ पूछताछ के लिए ले गई टीम

 
महिला की सास शाने के अनुसार, घटना के समय घर में कोई विवाद या हंगामा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य नमाज अदा कर रहे थे, तभी एटीएस की टीम घर पहुंची। नमाज खत्म होने के बाद टीम ने परिवार से बातचीत की और महिला को बुलाने के लिए कहा। परिवार को और हिरासत में आई इरम को भी आभास भी नही था कि जासूसी के मामले में एटीएस अपने साथ ले जायेगी।

इरम की सास का कहना है कि यदि बहू गलत होती तो भाग जाती सामने नही आती। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बहू गलत नही है, सिर्फ एटीएस पूछताछ का आश्ए देकर साथ ले गई  है। हिरासत में लेने से पहले टीम ने इरम से बातचीत की और उसके बाद उसे अपने साथ ले गई।
 
फिलहाल एटीएस महिला के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मामला केवल संदिग्ध संपर्क तक सीमित है या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क अथवा आतंकी गतिविधि से जुड़े तार भी मौजूद हैं। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं का दौर शुरू हो गया हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में बीसी सखियों ने बनाया नया रिकॉर्ड: 45 हजार करोड़ का वित्तीय लेनदेन, 120 करोड़ कमीशन