rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान गद्दार, IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9 करोड़ में खरीदा, संगीत सोम का विवादित बयान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sangeet Som

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मेरठ , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (22:44 IST)
पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक संगीत सोम ने एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें देश का गद्दार बताया। उनके इस बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। संगीत सोम ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान की टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को करीब 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।
अपने भाषण में संगीत सोम ने मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसका असर जमीन पर दिखाई दे रहा है। संगीत सोम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े-बड़े अपराधियों का खात्मा हुआ है और प्रदेश में अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा कि मौजूदा समय में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। 
उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जब पड़ोसी देश में हिन्दू समाज पर हमले हो रहे हैं, तब भारत में बैठे कुछ लोग आईपीएल जैसे आयोजनों में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आईपीएल में बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करीब 9 करोड़ रुपए में खरीदा है, जो देश की भावनाओं के विपरीत है। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालच में नौकर पति-पत्नी बने हैवान, 5 साल कैद, न खाना, न रोशनी, कंकाल बनी जवान बेटी, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत