Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सतुआ बाबा का Magh Mela 2026 में जलवा, Ray-Ban के सनग्लासेस, काफिले में Defender और Porsche जैसी लग्जरी कारें देखकर लोग हैरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Satua Baba

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

प्रयागराज , बुधवार, 14 जनवरी 2026 (16:55 IST)
इस वर्ष माघ मेला सिर्फ आस्था की डुबकी तक सीमित नहीं है बल्कि संगम की रेती पर काशी के युवा संत सतुआ बाबा का लग्जरी लाइफस्टाइल जबरदस्त सुर्खियां बंटोर रहा है। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास, जिन्हें दुनिया 'सतुआ बाबा' के नाम से जानती है, इस बार मेले के सबसे चर्चित संत बनकर उभरे हैं। पीले वस्त्र, आंखों पर ब्रांडेड रे-बैन का चश्मा और कैंप के बाहर खड़ी करोड़ों की लैंड रोवर डिफेंडर- सतुआ बाबा का यह 'हाई-टेक' अंदाज सोशल मीडिया से लेकर मेले की गलियों तक छाया हुआ है।
 
 माघ मेले के सबसे 'ग्लैमरस' संत
आध्यात्मिक प्रवचनों के साथ-साथ अपने हाई-टेक रहन-सहन और ब्रांडेड चश्मों के लिए सतुआ बाबा इस समय माघ मेले के सबसे 'ग्लैमरस' संत बन चुके हैं। उनकी सादगी और सुपर-लग्जरी लाइफस्टाइल का यह अनूठा संगम हर किसी को हैरान कर रहा है।
3 करोड़ की 'डिफेंडर' के साथ बाबा का स्वैग
सतुआ बाबा के पास मौजूद लैंड रोवर डिफेंडर को इस मेले की सबसे महंगी कार बताया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपए है। टैक्स और रजिस्ट्रेशन के बाद इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाती है। खाक चौक स्थित बाबा के शिविर के बाहर खड़ी हरिद्वार नंबर की इस गाड़ी को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
 
गूगल से पूछो कीमत जब मीडिया ने बाबा से कीमत को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे कीमत नहीं पता, आप गूगल गुरु पर चेक कर लीजिए। बाबा का यह बेबाक अंदाज अब भक्तों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सियासी गलियारों में भी है सतुआ बाबा का रसूख
सतुआ बाबा सिर्फ अपनी महंगी गाड़ी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक पैठ के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रमों में देखा जाता है।
 
बाबा के शिविर में रोटियां बेलते नजर आए थे DM
मेले की शुरुआत में प्रयागराज के मनीष कुमार वर्मा बाबा के शिविर में रोटियां बेलते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
 
DM द्वारा बाबा के कैंप में रोटी बनाने के वीडियो पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा था कि वे सतुआ बाबा की गतिविधियों में उलझने के बजाय मेले की व्यवस्थाओं पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम के इस बयान ने उस समय काफी सियासी हलचल पैदा कर दी थी। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में बियर की बोतलों पर चला बुल्‍डोजर, 1.57 करोड़ रुपए थी कीमत, आखिर ऐसा क्‍यों हुआ?