Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

Advertiesment
Shivam Mishra
कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसे में मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को एसीएमएम (ACMM) कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। पुलिस ने आरोपी की 14 दिनों की न्यायिक रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने प्रक्रियात्मक खामियों के आधार पर सिरे से खारिज कर दिया। 
मीडिया खबरों के मुताबिक कोर्ट ने आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दे दी है। मीडिया खबरों के मुताबिक शिवम के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही थी और यह गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत और अवैध थी।

मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह 8 बजे घर के सामने से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि शिवम जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी एंबुलेंस से भाग रहा है। खुद को छिपाए रखने के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

X पर दिखा CM योगी का नया 'अवतार', आखिर क्या है इसका रणनीतिक और राजनीतिक संदेश