Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को मारी गोली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sitapur
सीतापुर , सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (14:58 IST)
सीतापुर। उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में संपत्ति के विवाद को लेकर एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारकर घायल कर दिया गया। 

 
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को यहां बताया कि लहरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मुन्ना, कल्लू, गफ्फार तथा कलीम नामक व्यक्तियों ने शनिवार रात को एक महिला को उसके घर से अगवा कर लिया और सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी।
 
पुलिस अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि आरोपी लोग संपत्ति बिकवाने का काम करते हैं। आरोप है कि महिला के पति ने उनके जरिए अपनी जमीन बेचने से इंकार कर दिया था और इसी से नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
 
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi