Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, 130 हूटर और लाउडस्पीकर जब्त, बीच सड़क पर JCB से कराया चकनाचूर

Advertiesment
sonbhadra News
Sonbhadra Police Action: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्रवाई की है। इस अभियान में ट्रकों में लगे अवैध हूटर और लाउडस्पीकर के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कुल 130 उपकरणों को जब्त कर उनका विधिवत जेसीबी मशीन से नष्ट कराया गया है।

सोनभद्र पुलिस की पहल

पुलिस-प्रशासन के अनुसार, वाहनों में तेज आवाज में अशोभनीय गीत बजाकर अनावश्यक शोर पैदा किया जाता है, जो खुलेतौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य चालकों का ध्यान भंग कर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। इसी खतरे को देखते हुए यह सोनभद्रा पुलिस ने यह अभियान चलाया गया, जो सड़क सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।

चालकों को समझाइश

अभियान के दौरान ट्रक मालिकों और चालकों को जागरूक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहनों में इस प्रकार के अवैध उपकरणों का प्रयोग न करें। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

यह पहल न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगी, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से रोकेगी, साथ ही ध्वनि प्रदूषण को रोकने में सहायक होगी। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में हूटर और तेज म्यूजिक सिस्टम न बजायें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनी रहेंं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी