Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 (20:39 IST)
Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 (20:41 IST)
नॉर्थ गोवा के असगाओ (Assagao) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोपाल के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, पर्यटकों के एक समूह द्वारा किराए पर ली गई एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार (Thar SUV) ने चौराहे पर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय भगत शर्मा के रूप में हुई है, जो भोपाल के निवासी थे और गोवा में छुट्टियां बिताने आए थे। हादसे के वक्त शर्मा अपनी हुंडई i20 कार चला रहे थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में उनके साथ एक महिला और पांच साल का बच्चा भी सवार था। गनीमत रही कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि महिला को चोटें आई हैं। Edited by : Sudhir Sharma