Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत भी थे ट्रेन में सवार

Advertiesment
Mohan Bhagwat in vande bharat train
Vande Bharat Express : लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हरदोई के कौढ़ा गांव के पास गुरुवार को पथराव किया गया। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 3:20 मिनट पर हुई। इस पथराव की वजह से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया। घटना के समय ट्रेन में मौजूद मोहन भागवत समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
 
बताया कि कुछ बच्चों ने ट्रेन पर शरारत में पत्थर फेंके, हालांकि इससे वंदे भारत में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
 
भागवत रात करीब 9 बजे मेरठ स्टेशन पर सुरक्षा के बीच उतरे और शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज रवाना हो गए। यहां वे 20-21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले