Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद, राज्यपाल आरएन रवि बिना अभिभाषण दिए सदन से वॉकआउट

Advertiesment
हमें फॉलो करें governor LK Ravi walkout from tamilnadu assembly

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चेन्नई , मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (11:28 IST)
National Anthem Controversy TamilNadu : राज्‍यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में राष्‍ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद राज्यपाल सदन अभिभाषण दिए बगैर ही चले गए। 
 
तमिलनाडु विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार 20 जनवरी 2026 को राज्यपाल आरएन रवि ने परंपरागत अभिभाषण देने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर लिया। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया और उनका माइक बार-बार बंद किया गया। विवाद की जड़ राजकीय गान के साथ राष्ट्रीय गान बजाने के मुद्दे को लेकर बताई गई है, इसे लेकर राज्यपाल ने पहले भी आपत्ति जताई थी।
 
लोक भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय गान का फिर से अपमान’ हुआ है और संविधान द्वारा निर्धारित मौलिक कर्तव्य की अनदेखी की गई है। बयान में आरोप लगाया गया कि सदन में प्रस्तुत सरकारी भाषण में कई तथ्यात्मक गलतियां और भ्रामक दावे शामिल हैं तथा आम लोगों से जुड़े कई अहम मुद्दों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
 
राज्यपाल ने कहा कि तमिलनाडु में 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश आकर्षित करने के दावे जमीनी हकीकत से दूर हैं। बयान में कहा गया कि कई समझौता ज्ञापन केवल कागजों तक सीमित हैं और वास्तविक निवेश इसका बहुत छोटा हिस्सा है।
 
आंकड़ों का हवाला देते हुए राजभवन ने कहा कि कुछ साल पहले तक विदेशी प्रत्यक्ष निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में तमिलनाडु चौथे स्थान पर था, लेकिन अब वह छठे स्थान पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्यपाल आरएन रवी और तमिलनाडु सरकार के बीच सदन में टकराव की ऐसी ही स्थितियां बन चुकी हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: नितिन नबीन भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल