Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा धमाका: विजय के फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK के दो फाड़, षणमुगम गुट ने थामा TVK का हाथ|

Advertiesment
CV Shanmugam suppports C Joseph Vijay
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय थलापति के फ्लोर टेस्ट से कुछ घंटों पहले ही AIADMK में फूट पड़ गई। सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने टीवीके को समर्थन देने का एलान किया है। शनमुगम को दल बदल कानून की चपेट में आए बिना 32 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। इस फैसले से विजय सरकार की ताकत और बढ़ गई है। ALSO READ: Thalapathy Vijay CM Oath : ऐसा क्या हुआ कि शपथ के दौरान विजय को गवर्नर ने टोका और दी हिदायत, जानिए पूरा मामला
 
षणमुगम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि AIADMK की स्थापना DMK के विरोध में हुई थी। 53 साल तक हमने डीएमके के खिलाफ राजनीति की। ऐसे में डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके की सरकार बनाने का प्रस्ताव ज्यादातर सदस्यों को मंजूर नहीं था। इसलिए इसका विरोध किया गया।
 

SP वेलुमणि विधानसभा में नेता, C विजयभास्कर पार्टी व्हिप

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री SP वेलुमणि AIADMK के विधानसभा नेता के तौर पर काम करेंगे, जबकि C विजयभास्कर को पार्टी का व्हिप नियुक्त किया गया है। पार्टी ने पहले ही प्रोटेम स्पीकर को इस बारे में पत्र सौंप दिया है। ALSO READ: थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट, कैप्शन ने बढ़ाई रिलेशनशिप की अटकलें
 

DMK के साथ गठबंधन से खत्म हो जाएगी AIADMK 

षणमुगम ने कहा कि DMK के साथ गठबंधन से AIADMK खत्म हो जाएगी। हमने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने विधायकों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि AIADMK के ज़्यादातर विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया कि AIADMK चुनाव में अकेले उतरेगी। AIADMK बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। हम अभी बिना किसी गठबंधन के हैं।
 
गौरतलब है कि विजय सरकार 13 मई को विधानसभा में बहुमत हासिल करेगी। पार्टी को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और आईयूएमएल के 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का सच आएगा सामने! CBI ने संभाली जांच