Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

Advertiesment
Tourist Murdered at Namo Ghat in Varanasi
उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर एक सैलानी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरक्षा गार्डों ने एक पर्यटक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबरों के मुताबिक, घाट पर सोनभद्र से घूमने आए 2 भाइयों की गार्डों से बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब एक दर्जन की संख्‍या में आए गार्डों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, सोनभद्र से आए 2 भाई रविवार की सुबह नमो घाट पर घूमने पहुंचे थे। घाट के प्रवेश द्वार पर मौजूद गार्डों ने उन्‍हें अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई। आरोप है कि मौके पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
ALSO READ: दिल्‍ली में बीड़ी पर बवाल, मामूली बात पर डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार
मारपीट के दौरान राजेंद्र उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चिंटू अपने घर का इकलौता कमाने वाला था और सब्जी बेचकर पूरे परिवार का खर्च चलाता था।

नमो घाट का संचालन स्मार्ट सिटी ने एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा है, इसलिए सुरक्षा भी उसी कंपनी के निजी सुरक्षा गार्ड्स और बाउंसरों द्वारा कराई जाती है। पुलिस टीम ने 4 गार्डों को मौके से गिरफ्तार कर लिया
ALSO READ: दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
इस मामले में एसीपी विजय प्रताप का कहना है कि वाराणसी के नमो घाट पर तैनात निजी गार्ड से किसी मामले को लेकर युवकों की कहासुनी हुई थी और इसके बाद मारपीट हुई। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और उन पर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद