Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

Advertiesment
honey bee attack in cricket match, umpire dies
Bee Attack in Cricket Match : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इसमें 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी घायल हो गए। 
 

क्या हुआ मैदान में?

मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों पर टूट पड़ा। हमले के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मैच में अंपायरिंग कर रहे कानपुर निवासी मणिक गुप्ता भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हुए मणिक गुप्ता मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
इस हमले में मधुमक्खियों ने एक अन्य अंपायर और करीब 15-20 खिलाड़ियों को भी डंक मारा, जिनका इलाज कराया गया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
घटना के बाद मैदान के आसपास मधुमक्खियों का छत्ता होने की संभावना जताई जा रही है। इस दुखद हादसे से खेल आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?