Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

Advertiesment
electricity bill hike in UP
उत्तर प्रदेश में पहले ही बिजली संकट से परेशान बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बिजली उत्पादन और खरीद की बढ़ी लागत का असर जून से अब उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। इस फैसले का असर प्रदेश के करोड़ों घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
 
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों में 10 फीसदी ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) शुल्क वसूलने का फैसला किया है। फ्यूल सरचार्ज लगने के बाद उपभोक्ताओं को अब 100 रुपए के बिल पर 110 रुपए देने होंगे।
 
दूध, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि के दाम बढ़ने से पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को यूपीपीसीएल के फैसले से बड़ा झटका लगा है। पहले ही बिजली संकट झेल रहे लोगों के लिए 10 फीसदी सरचार्ज काफी ज्यादा है। गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ता पहले से ही बिजली संकट और अनियमित आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं।
 
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, हवा और बारिश के कारण विद्युत अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान