Publish Date: Thu, 21 May 2026 (10:35 IST)
Updated Date: Thu, 21 May 2026 (10:41 IST)
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक अपनी सास की चिता के लिए गड्ढा खोद कर हाथ धोने के लिए जैसे ही सरयू नदी पर गया, मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
गोंडा के डीहा गांव में बाबू लाल (70) रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं। बेटे लालचंद्र की मौत हो चुकी है। परिवार में बहू उर्मिला (50) थीं। उनका मंगलवार को कैंसर से निधन हो गया। सरयू किनारे उर्मिला को अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
उर्मिला की बेटी की शादी पांच साल पहले ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक (30) के साथ हुई थी। दीपक परी चौक सिग्मा 2 में रहते थे। उनकी एक बेटी निक्की है, जिसकी उम्र चार साल है। वह अपनी पत्नी के साथ सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में मगरमच्छ ने युवक का सिर अपने जबड़े में दबा लिया और फिर तेजी से नदी में भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और अन्य टीमों की मदद से युवक के शव की तलाश की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें