Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 (15:00 IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 (15:04 IST)
Maulana Abdul Saleem Arrested: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को यूपी एसटीएफ बिहार से उठा लाई। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो के जरिए जहर उगलने वाले मौलाना अब्दुल सलीम पर यूपी एसटीएफ ने शिकंजा कस दिया। बिहार के रहने वाले इस मौलाना को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल भेज दिया गया। यूपी पुलिस ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया।
लंगड़ाता हुआ नजर आया
जैसे ही एसटीएफ की टीम मौलाना को लेकर बहराइच पहुंची, नजारा देखने लायक था। कल तक कैमरे के सामने हुंकार भरने वाला मौलाना पुलिस की कस्टडी में लंगड़ाता हुआ नजर आया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गिरफ्तारी से पहले मौलाना ने सोशल मीडिया पर माफी मांगने का नाटक भी किया और दावा किया कि उसका वीडियो पुराना है या उसे गलत तरीके से पेश किया गया है, लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसे मुख्य आरोपी मानते हुए कार्रवाई की।
बिहार के रहने वाले अब्दुल सलीम ने एक वीडियो जारी कर सीएम योगी और उनकी वृद्ध मां के खिलाफ बेहद घिनौनी और अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही देशभर के हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा था। बहराइच में VHP नेता अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और आखिरकार एसटीएफ ने नफरती मौलाना पर अपना शिकंजा कस दिया। बताया जा रहा है कि मौलाना से को बंद कमरे में 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इस बीच, पुलिस की नजर इस बात पर है कि क्या इस अपमानजनक टिप्पणी के पीछे कोई बड़ा गैंग या विदेशी साजिश तो नहीं है?
कौन है मौलाना सलीम?
मौलाना अब्दुल सलीम बिहार के अररिया जिले का एक मुस्लिम धर्मगुरु है। वह मार्च 2026 में तब सुर्खियों में आया जब उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मौलाना वीडियो में स वीडियो में वह यूपी में गो-हत्या के खिलाफ बने कड़े कानूनों का भी विरोध कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौलाना के खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए।
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें