Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत

Advertiesment
hamirpur bridge collapse
Hamirpur Bridge Collapse : उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में पुल के नीचे सो रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। SDRF की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है।
 
पुलिस के अनुसार, तीनों पिलर में फंसे घायलों व मलबे में दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी मरने वाले व घायल बांदा और हमीरपुर के हैं। एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश CMO का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर की दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि दुर्घटना स्थल पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाए और राहत तथा बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने SDRF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत और बचाव कार्यों को और अधिक तेज करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को उचित चिकित्सा उपचार मिले। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया।
 

पुल के नीचे सो रहे थे मजदूर 

बताया जा रहा है कि तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से यह दर्दनाक हादसा रात लगभग 3 बजे हुआ। हादसे के समय सभी मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। वहां अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
 

आंधी और तूफान से भारी तबाही

हमीरपुर जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। अचानक चली तेज हवाओं और बारिश ने पूरे जिले को प्रभावित किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों के टीन शेड उड़ गए और बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Top News 29 May: हमीरपुर में पुल गिरने से 6 की मौत, ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव, आसाराम का सरेंडर