Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Advertiesment
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami gifts projects worth Rs 138 crore to Almora
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में लगभग 138 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
 
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में लगभग 138 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान अल्मोड़ा में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी की तीन पार्किंग का शुभारंभ किया। 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा मिली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़क उन्नयन योजनाओं का लोकार्पण हुआ। इनमें शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्ग शामिल रहे।
इसके अलावा सारकोट विद्यालय में आधारभूत सुविधाए, चौखुटिया के महाकालेश्वर विद्यालय में नए कक्षा कक्षों का निर्माण, सीएचसी लमगड़ा में ट्रांजिट हॉस्टल, राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के सहित जनप्रतिनिधि, विवि प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए