Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

Advertiesment
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated Multi Specialty Hospital at Kedarnath Dham
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। इसी दौरान मुख्‍यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम में 40 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों के लिए जीवनदायिनी सुविधा साबित होगा।
 
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज केदारनाथ धाम पहुंचे। इसी दौरान मुख्‍यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम में 40 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के CM धामी ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, 1 क्लिक से 111 करोड़ रुपए खातों में किए ट्रांसफर
स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों के लिए जीवनदायिनी सुविधा साबित होगा। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और सेवा भावना को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इस अस्पताल के माध्यम से अब आपातकालीन चिकित्सा, ऑक्सीजन सुविधा, चिकित्सकीय जांच, प्राथमिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श जैसी सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री धामी ने की उच्‍चस्‍तरीय बैठक, हरिद्वार में योजनाओं को लेकर दिए ये निर्देश
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लाखों नागरिकों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

West Bengal New CM 2026 : शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान