Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 (10:59 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 (11:06 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य में सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर प्रदेश वासियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में सुधार के साथ निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए हमने समावेशी विकास को प्राथमिकता दी है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पत्र पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के स्वप्न को साकार करते हुए, सवा करोड़ प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंंड निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इकॉनमी और इकोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र के साथ देवभूमि उत्तराखंड के सतत विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
'जन जन की सरकार 4 साल बेमिसाल' शीर्षक से लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प ले।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें