Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर CM पुष्कर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि को कराया मुक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushkar Singh Dhami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

देहरादून , रविवार, 28 दिसंबर 2025 (11:01 IST)
उत्तराखंड में अवैध कब्जों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अवैध अतिक्रमण और देवभूमि विरोधी गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए व्यापक स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक प्रदेश में 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है, जबकि 570 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है।
 
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक ताने-बाने से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम धामी ने लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान, सख्त भू-कानून, दंगारोधी कानून और नकल-विरोधी कानून के जरिए कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की ऊर्जा नीति से यूपी में सुधार तेज, स्मार्ट मीटरिंग ने बदल दिया 'पावर गेम'