Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, न्‍यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी, जानिए कब से हुआ लागू?

Advertiesment
Uttarakhand government's big announcement regarding minimum wages for workers
Increase in wages of workers : श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। श्रमिकों के न्‍यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की यह नई दरें 1 अप्रैल से 2026 से लागू हो गई हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कार्य करने वाले श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की है। इसके साथ ही ओवरटाइम और बोनस को लेकर भी आदेश दिया गया है।
 
श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। श्रमिकों के न्‍यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की यह नई दरें 1 अप्रैल से 2026 से लागू हो गई हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कार्य करने वाले श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की है।
ALSO READ: उत्तराखंड में पिछले 4 वर्षों में युवाओं को 32 हजार नियुक्तियां
इसके साथ ही ओवरटाइम और बोनस को लेकर भी आदेश दिया गया है। प्रदेश की धामी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतनमान, कुशल और अकुशल दोनों के वेतनमान में वृद्धि की है। श्रम विभाग के अनुसार अकुशल श्रमिकों को अब 13018 रुपए मिलेंगे, जबकि कुशल श्रमिकों को 16900 वेतनमान निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी उद्योगों के लिए निर्देश जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सभी उद्योगों में वेतनमान में वृद्धि की गई है।
ALSO READ: उत्तराखंड में बेटियों के लिए बड़ा फैसला, हर ब्लॉक में खुलेंगे बालिका छात्रावास, CM धामी के निर्देश
श्रम सचिव ने श्रमिकों से अपील की है कि किसी प्रकार के अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफवाहों को एक-दूसरे से साझा करें। राज्य सरकार ने सीमावर्ती राज्यों से ज्यादा न्यूनतम वेतन निर्धारित किया है। प्रदेश के लाखों श्रमिकों के लिए यह फैसला आर्थिक राहत और बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल चुनाव में बड़ा खेल: वोटिंग से 2 दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम