Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Budget 2026 : CM पुष्कर सिंह धामी बोले, 'बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा'

Advertiesment
हमें फॉलो करें pushkar dhami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

देहरादून , रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (19:29 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये पूरे देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी साबित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में अब 'शी-मार्ट' के जरिए उद्यमी बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, केंद्रीय बजट से महिलाओं को मिलेगी नई मजबूती