Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून : धामी

Advertiesment
उत्तराखंड नकल विरोधी कानून
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया।
 
मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हमारी सरकार ने केवल बातें नहीं की बल्कि अपने संकल्पों को धरातल पर उतारकर दिखाया है। एक समय ऐसा था जब प्रदेश की भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं की भेंट चढ़ चुकी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया।
हमारी सरकार ने राज्य गठन के बाद पहली बार रिकॉर्ड 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान कर उनके सपनों को नई उड़ान दी।
 
केदारधाम का भव्य निर्माण : धामी ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदव के कुशल नेतृत्व में दिव्य-भव्य श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'कॉकरोच जनता पार्टी' का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर धमाके के बाद X पर चला डिजिटल डंडा!