Publish Date: Mon, 18 May 2026 (12:06 IST)
Updated Date: Mon, 18 May 2026 (12:19 IST)
वीडी सतीशन के केरल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल ने 21 विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
राहुल के गले मिले सतीशन
तिरुवंनतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गले मिले।
इन दिग्गजों ने ली मंत्री के रूप में शपथ
-
रमेश चेन्निथला
-
पी.के. कुन्हालीकुट्टी
-
सनी जोसेफ
-
के. मुरलीधरन
-
मॉन्स जोसेफ
-
एम लिजू
-
केएम शाजी
-
पीके बशीर
-
वीई अब्दुल गफूर
-
शिबू बेबी जॉन
-
अनूप जैकब
-
सीपी जॉन
-
एपी अनिल कुमार
-
एन. सैमसुद्दीन
-
पीसी विष्णुनाथ
-
रोजी एम जॉन
-
बिंदू कृष्णा
गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की। आईयूएमएल ने 22, एलडीएफ ने 35 और भाजपा ने 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें