Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 (23:54 IST)
Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 (00:28 IST)
Violence erupts during Ram Navami procession : जहां एक ओर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं, तो वहीं शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और रघुनाथगंज क्षेत्र समेत 3 अलग-अलग स्थानों पर रामनवमी शोभायात्रा के दौरान 2 समुदायों के बीच टकराव के बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान तोड़फोड़ और ईंट-पत्थर चलने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। हालात उस समय और बिगड़ गए जब कुछ दुकानों और इमारतों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।
जहां एक ओर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं, तो वहीं शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और रघुनाथगंज क्षेत्र समेत 3 अलग-अलग स्थानों पर रामनवमी शोभायात्रा के दौरान 2 समुदायों के बीच टकराव के बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान तोड़फोड़ और ईंट-पत्थर चलने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।
पूरे शहर में धारा 144 लागू
हालात उस समय और बिगड़ गए जब कुछ दुकानों और इमारतों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
प्रशासन ने लोगों से की यह अपील
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी जारी की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जुलूस के दौरान हुई छोटी कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
भाजपा ने लगाया यह आरोप
भाजपा के आरोपों के मुताबिक, शोभायात्रा मैकेंजी पार्क से शुरू हुई थी और जैसे ही यह फुलतला मोड़ के पास पहुंची, इस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि रामनवमी शोभायात्रा पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।
कई लोगों को लिया हिरासत में
रैपिड एक्शन फोर्स और कॉम्बैट फोर्स की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। घटना के बाद, मुर्शिदाबाद रेंज के DIG अजीत सिंह यादव पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी के साथ इलाके में पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब हालात काबू में हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने किया यह दावा
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हालात अब नियंत्रण में हैं। पर्याप्त संख्या में बल तैनात किए गए हैं और शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए गश्त जारी है। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस का दावा है कि हालात पर काबू पा लिया गया है।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें