Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

Advertiesment
laud speaker
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। ALSO READ: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z सिक्योरिटी
 

भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
 

लाउडस्पीकर की आवाज पर सीएम की सख्ती

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें।
 
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही कई स्थानों पर हिंसा भड़क गई। मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई तो कोलकाता के न्यू मार्केट में भाजपा समर्थकों ने टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। आमतला में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार