Publish Date: Thu, 21 May 2026 (11:46 IST)
Updated Date: Thu, 21 May 2026 (11:52 IST)
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम सरकारी मदरसों से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मदरसों पर भी लागू होगा।
बंगाल सरकार के अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब मदरसों में इस आदेश का पालन करना जरूरी है।
पिछले सप्ताह स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक आदेश में सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया था कि हर दिन कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम गीत का गायन सुनिश्चित किया जाए। नए आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अब राज्य गीत बांग्लार माटी बांग्लार जल को वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ जारी रखा जाएगा या नहीं।
राज्य सरकार का यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय के जनवरी में जारी उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे गाने की बात कही गई थी।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें