Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

Advertiesment
suvendu adhikari
पश्चिम बंगाल की नई शुभेंदु सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए धर्म आधारित आर्थिक सहायता योजनाओं को बंद करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इमामों और अन्य धार्मिक वर्गों को दी जाने वाली सहायता समाप्त करने, महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ वित्तीय सहायता योजना शुरू करने तथा टीएमसी शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए दो अलग-अलग पैनल गठित करने का निर्णय लिया गया।
सरकार ने इमाम, मुअज्जिन और पुजारियों को दिए जाने वाले मानदेय को 1 जून से बंद करने का फैसला किया है। महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने 3000 रुपए देने, मुफ्त बस यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। कैबिनेट ने 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की मंजूरी भी दे दी। हालांकि फिलहाल बसों की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। राज्य की मौजूदा ओबीसी सूची को समाप्त करने और राज्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए सातवें राज्य वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दी।
राज्य सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए महिला, बाल एवं समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ये सभी निर्णय 1 जून से प्रभावी होंगे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 युवा हुए चयनित