Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल में एक्शन में 'डबल इंजन' सरकार: शुभेंदु कैबिनेट के 6 बड़े फैसले, अब लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

Advertiesment
suvendu adhikari
Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसान बीमा लागू करने सहित 6 बड़े फैसले लिए गए। सरकारी नौकरियों की आयु सीमा में बढ़ोत्तरी और BSF को जमीन देने का लक्ष्य भी तय किया गया।
 
बैठक में सरकारी नौकरियों में आवेदन की आयु सीमा बढ़ा दी। बैठक में उज्जवला योजना और किसान बीमा योजना भी लागू करने का फैसला किया गया। कैबिनेट बैठक में 321 शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई। यह फैसला भी किया गया कि अगर चुनाव में जान गंवाने वालों के परिजन चाहेंगे तो जांच होगी।
 
नवान्न में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब 'सुशासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार' के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है और पश्चिम बंगाल को भाजपा शासित अन्य राज्यों की विकास नीति के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डर बाहर, भरोसा अंदर' संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि नई सरकार लोगों की सुरक्षा, विश्वास और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठियों के हित में केंद्र और अदालतों के निर्देशों की अनदेखी की थी।
 
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की मौजूदा सामाजिक कल्याण योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी, लेकिन उन्हें पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी मृत व्यक्ति, गैर-भारतीय या अवैध व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
edited by : Nrpaendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सामने आया ऑपरेशन सिंदूर में चीनी कनेक्शन, भारत लड़ रहा था ‘टू-फ्रंट वॉर’