shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेस्ट दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी हिरासत में

Advertiesment
Delivery Boy Killed in Speeding Car Crash in West Delhi
Delivery Boy Dies in Accident : वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में तड़के 3 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। घटना ने राजधानी में रात के समय डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
बताया जा रहा है कि कार सवार युवक नशे में था। तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर रात के समय चलने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज, भाजपा कार्यकर्ता घेरेंगे कांग्रेस मुख्‍यालय