Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में 'तूफान' का तांडव, बरेली में टीन शेड समेत उड़ा शख्‍स, सामने आया खतरनाक वीडियो

Advertiesment
Young Man Blown into Air Along with a Tin Shed in Bareilly
Bareilly Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रदेश के बरेली में आए भीषण चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि 4 लोगों की जान चली गई, कई मवेशी मारे गए। इसी बीच भमोरा के बमियाना गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज आंधी के दौरान एक युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

वायरल हुआ हवा में उड़े युवक का वीडियो

बमियाना गांव में नन्हे नाम का युवक बारात घर का टीन शेड पकड़कर खड़ा था, तभी तेज हवाएं उसे शेड समेत हवा में उड़ा ले गईं। नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौरान तूफान कितना खतरनाक रहा था।

बरेली में 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रदेश के बरेली में आए भीषण चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि 4 लोगों की जान चली गई, कई मवेशी मारे गए। इसी बीच भमोरा के बमियाना गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज आंधी के दौरान एक युवक टीन शेड समेत हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है।

कहां हुईं सबसे ज्‍यादा मौतें?

प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-तूफान के कारण 101 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज और भदोही में हुईं। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट करीब डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहा।
 

मुख्यमंत्री योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। यह मानसून की सामान्य प्रगति का संकेत माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?