rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरुग्राम में युवक ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज, हिन्दू संगठन भड़के, अब मांग रहा है माफी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Young man fed chicken momos to a cow

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (12:41 IST)
Young youtuber fed chicken momos to a cow in Gurugram: गुरुग्राम में एक यूट्यूबर द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू संगठन भड़क गए। आरोपी की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय ऋतिक चंदाना के रूप में हुई है। हिन्दू संगठन ने आरोपी को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
आरोपी युवक ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसका 'ब्रेनवॉश' किया और पैसों का लालच देकर उससे यह काम करवाया। उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। आरोपी डीयू से इंग्लिश ऑनर्स में बीए स्नातक है और कई सोशल मीडिया चैनल्स चलाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच : इस बीच, पुलिस आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है कि क्या सच में किसी ने उसे लालच देकर यह कृत्य करने के लिए उकसाया था। आरोपी यूट्‍यूबर का कहना था कि उसे पैसों का लालच देकर गाय को मांस खिलाने को कहा था। उसके पिता दुकान चलाते हैं और मां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। जानकारी के मुताबिक आरोपी 2 दिसंबर को सेक्टर-56 स्थित हुड्डा मार्केट में रेहड़ी पर चिकन मोमोज खा रहा था। उसने कुछ मोमोज खाए और बाकी वहां खड़ी एक गाय को खिला दिए। 
 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया है। इसके तहत जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। इस मामले में यदि पुलिस को यह पता चलता है कि किसी और ने पैसे देकर उसे यह करने के लिए प्रेरित किया था, तो उस व्यक्ति/समूह को भी इस अपराध में सह-आरोपी बनाया जा सकता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल दहलाने वाला हादसा, चलती कार से टकराया विमान, वीडियो हुआ वायरल