Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वादशी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल द्वादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त-विष्णु द्वादशी, मदन द्वादशी
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

कैलाश विजयवर्गीय : सावधानी जरूरी है

चुनाव 2013

हमें फॉलो करें कैलाश विजयवर्गीय : सावधानी जरूरी है
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

इंदौर के लोकप्रिय नेता कैलाश विजयवर्गीय पुनः महू से प्रत्याशी बने हैं। फिर से अंतरसिंह दरबार से मुकाबला है। अब देखना यह है कि क्या कैलाश जीत पाएंगे या कड़ी टक्कर देकर कुछ ही मतों से आगे पीछे रह सकते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय का जन्म मेष लग्न मिथुन राशि में हुआ। लग्न का स्वामी मंगल उच्च का होकर दशम यानी राज्य भाव में है। वहीं दशमेश शनि अष्टम भाव में वक्री होकर दशम भाव पर बैठे मंगल पर तृतीय दृष्टि से देख रहा है।

webdunia
FILE


इसी कारण कैलाश की उच्चाभिलाषा पूर्ण नहीं हो पाई और जब तक शनि-मंगल के दृष्टि संबंध का उपाय नहीं किया जाता उनकी महत्वाकांक्षा पूर्ण नहीं होगी।

अभी वर्तमान में मंगल सिंह राशि का चल रहा है, जिसकी दृष्टि राज्य पर नहीं है। वहीं अंतर सिंह दरबार की राशि मेष का स्वामी मंगल प्रभावी होकर सिंह में है। कुल मिलाकर देख जाए तो ग्रह अनुकूल कम ही है। अंतर सिंह से जीत के लिए विजयवर्गीय को काफी मशक्कत करना होगी।


अभी लग्नेश शनि का गोचरीय भ्रमण सप्तम से चल रहा है। वहीं लग्न पर नीच दृष्टि होने से राजनीति का गणित बिगड़ भी सकता है। वर्तमान में कैलाश को काफी सावधानी रखने की आवश्‍यकता है।

वाणी में भी सतर्कता रखना होगी। तभी कुछ लाभ मिल सकता है। विरोधी भारी पड़ने की संभावना है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi